-
Advertisement
हिमाचल में कोरोना के आज 124 मामले, स्वास्थ्य मंत्री बोले- एहतियात बरते लोग
Last Updated on March 30, 2023 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा बढ़ रहा है। प्रदेश में आज 124 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि 81 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। वहीं आज कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। सबसे अधिक एक्टिव 184 केस कांगड़ा में है।प्रदेश में वर्तमान में 798 एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग ने आज 2191 सैंपल आज जांचे गए। सबसे अधिक 31 मामले मंडी से सामने आए हैं।इसके अलावा शिमला से 18, कांगड़ा से 17 और हमीरपुर से कोरोना के 16 केस दर्ज किए गए।
आउटसोर्स के जरूरत मंद स्टाफ की सेवाएं जारी रखने पर विचार होगा
उधर बढ़ते कोविड मामलों को लेकर हिमाचल का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा है कि कोविड मामलों में वृद्धि हुई है लेकिन स्थिति अभी कंट्रोल में है। ऐसे में लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार को अपनाना होगा। तभी वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स पर रखे लोगों का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से नौकरी पर मंडरा रहे खतरे को लेकर कहा है कि जरूरत मंद स्टाफ की सेवाएं जारी रखने पर विचार किया जाएगा।
यह भी पढ़े:हिमाचल में कोरोना के मामले आज 250 पार, एक की मौत, एक्टिव केस 755
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group