-
Advertisement
पोप फ्रांसिस ने डॉक्यूमेंट्री में कहा- सेक्स एक खूबसूरत चीज
वेटिकन सिटी के पोप फ्रांसिस (Pope Francis of Vatican City) ने कहा है कि सेक्स एक खूबसूरत चीज है। पोप फ्रांसिस की एक डॉक्यूमेंट्री (Documentary of Pope Francis) 5 अप्रैल को रिलीज की गई, इसमें उन्होंने संभोग के गुणों का जिक्र किया है। उन्होंने संभोग को भगवान की ओर से इंसान को दी गई खूबसूरत चीजों में से एक बताया है। 86 साल के पोप फ्रांसिस ने डिज्नी प्रोडक्शन के द पोप आंसर्स में संभोग को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने पिछले साल रोम में 10 लोगों के साथ मुलाकात की थी, इन भी 10 लोगों की उम्र 20 साल से कम थी,इसी दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हुई थी।
संभोग उन खूबसूरत चीजों में से एक जो भगवान ने इंसान को दी
कैथोलिक चर्च के भीतर एलजीबीटी अधिकारों, गर्भपात, एडल्ट बिजनेस, संभोग और यौन शोषण समेत कई विषयों पर 10 लोगों ने फ्रांसिस से पूछताछ की थी। डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने कहा कि संभोग उन खूबसूरत चीजों में से एक है जो भगवान ने इंसान को (Sex is one of the Beautiful things that God has given to Human Beings) दी है। पोप फ्रांसिस ने हस्तमैथुन का जिक्र करते हुए कहा कि अपने आप को यौन रूप से अभिव्यक्त करना एक समृद्धि है। इसलिए वास्तविक यौन अभिव्यक्ति (Genuine Sexual Expression) से अलग होने वाली कोई भी चीज आपको कम करती है और इस समृद्धि को कम करती है।
सभी व्यक्ति ईश्वर की संतान पोप से यह भी पूछा गया था कि क्या वह जानते हैं कि नॉन.बाइनरी पर्सन क्या होता है। उन्होंने दोहराया कि (LGBT) एलजीबीटी लोगों का कैथोलिक चर्च (Catholic Church) के तरफ से स्वागत किया जाना चाहिए। सभी व्यक्ति ईश्वर की संतान हैं। ईश्वर किसी को अस्वीकार नहीं करता, ईश्वर एक पिता है और मुझे चर्च से किसी को निकालने का कोई अधिकार नहीं है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

