-
Advertisement
चालक की जीभ लपलपाईः बस खड़ी कर गोलगप्पे खाने पहुंचा, फिर जो हुआ
गोलगप्पे भला किसे पसंद नहीं। अगर कहीं जाते हुए आप को गोलगप्पे बेचते हुए कोई दिख जाएं तो मुंह में पानी आ जाता हैं। एक बस चालक को भी कुछ ऐसा ही हुआ कि उसने गोल गप्पे खाने के लिए बस रुकवा दी… यात्री इंतजार करते रहे और चालक महोदय ने गोल गप्पों का लुत्फ उठाने के बाद ही बस को आगे बढ़ाया। हालांकि इस घटना के बाद चालक के खिलाफ एक्शन भी हुआ और उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
गुजरात में जिंदल-त्रिमंदिर रुट पर जा रही थी बस
मामला गुजरात है। जिंदल-त्रिमंदिर रुट पर जाने वाली बस के चालक निलेश परमार गोलगप्पे खाने के लिए करीब 10 निनट तक बस रुकबा ली। इस दौरान यात्रियों से भरी बस ड्राइवर का इंतजार करती रही। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, घटना पिछले शनिवार की बताई जा रही है। बस चालक निलेश परमार इस दौरान बस को स्वागत सिटी सोसाइटी में खड़ी करके बाहर निकल आया और गोलगप्पे खाने लगा। जब चालक गोलगप्पे खा रहा था, बस में बहुत से यात्री सवार थे और उसका इंतजार कर रहे थे। इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।सूत्रों के मुताबिक, बीआरटीएस जनमार्ग लिमिटेड के अधिकारियों ने इस घटना का संज्ञान लिया और ऑपरेटर पर 15 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। चालक परमार पर भी 1000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही इस घटना को लेकर उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
यह भी पढ़े: बाइक के साथ नदी में उतर गया शख्स, पानी में दौड़ाई पल्सर, देखें Video
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


