-
Advertisement
रात को सोया था छत पर सुबह रिश्तेदारों ने देखा तो निकल चुके थे प्राण
ऊना जिला के अंब में दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। थाना अंब के तहत दिलवां 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान राज कमार पुत्र सुभाष चंद निवासी दियाड़ा के रूप में हुई है, जो कि शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए रिश्तेदार के घर छत्त पर सोया हुआ था। गत दिवस दियाड़ा निवासी राज कुमार दिलवां में अपनी रिश्तेदारी के जहां शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गया हुआ था। जहां पर घर की छत्त पर सो गया। सुबह जब परिजनों ने देखा, तो राज कुमार मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। डीएसपी अंब वसूधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
वृद्ध ने निगला जहरीला पदार्थ
उघर थाना अंब के तहत चक्कसराएं में 72 वर्षीय वृद्ध की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगल राम पुत्र मामला राम निवासी चक्कसराएं के रूप में हुई है। मंगल राम ने शुक्रवार देर शाम को गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उपचार के लिए अंब अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। डीएसपी अंब वसूधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामले में परिजनों के ब्यान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:Breaking: एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार-तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकी

