- Advertisement -
ऊना/कुल्लू। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। यह शव (Dead Body) जिला ऊना उपमंडल गगरेट की नगर पंचायत गगरेट में मिला है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे नगर पंचायत गगरेट के पार्षद अनिल कुमार ने वार्ड नंबर 4 में एक शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत गगरेट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त रोबिन जसवाल पुत्र राज कुमार निवासी कलोह के रूप में की। हालांकि मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post mortem Report) आने के बाद ही चल पाएगा। मृतक बाजार में एक दुकान पर सेल्समेन का काम करता थाए वह रात अपने घर नहीं पहुंचा था। जब घर वालों ने रात करीब 8:30 बजे उससे फोन पर उससे संपर्क किया,तो उसने जल्द ही घर आने की बात कही थीए लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।
कुल्लू। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत चनौन के शलेरा गांव में बीते रोज एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शलेरा गांव का युवक लेद राम पुत्र स्वर्गीय वर चन्द उम्र 45 वर्ष जब दिन भर मेहनत मजदूरी करने के बाद शाम को घर लौट रहा था। इसी दौरान घासनी से पहाड़ी रास्ते में चलते हुए जयपुर नामक स्थान पर उसका पैर फिसल गया और वह करीब 700 मीटर ऊंचाई ढांक से गिर कर सड़क पर पहुंच गया। जब तक ग्रामीणों ने उसे देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सुचना लोगों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन बंजार में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आज मृतक के शव पोस्टमार्टम के बादपरिजनों को सौंप दिया है।
मृतक अपने माता-पिता का एक इकलौता बेटा था और शादीशुदा था। उसक पत्नी व दो छोटी बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि यहां से युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है, वहां पर पास में ही एक घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए है। पुलिस उनकी फुटेज भी खंगाल रही है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। थाना प्रभारी गगरेट मनोज कौंडल ने पुलिस दल सहित घटना स्थल का दौरा किया है। पुलिस घटनास्थल पर एक घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरा की फुटेज भी खंगाल रही है।
- Advertisement -