-
Advertisement
सुंदरनगर: रास्ते से जा रहा था कि सिर पर बरस पड़ी मौत
सुंदरनगर। मंडी जिले (Mandi District) के सुंदरनगर उपमंडल की निहरी तहसील के तहत मतयोग गांव के एक 23 वर्षीय युवक की गुरुवार को भूस्खलन (Landslide) की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक दुर्गादास पुत्र डाहडू राम गांव मतयोग डाकघर बराखड़ी तहसील निहरी बाकी लोगों के साथ रास्ते से जा रहा था कि अचानक भूस्खलन होने से इसकी चपेट में आकर मलबे में दब गया। दुर्गादास को अन्य लोगों ने मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए निहरी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज (NerChowk Medical College) रेफर किया गया लेकिन जयदेवी के पास उसने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े:मनाली-लेह हाईवे पर ऑक्सीजन की कमी से 2 पर्यटकों की मौत

