-
Advertisement
अब किम कार्दशियन का दिल आया अपने से 18 साल छोटे इस लड़के पर
नई दिल्ली। एक्ट्रेस किम कार्दशियन (Actress Kim Kardashian) के अफेयर को लेकर एक और नई खबर आ रही है। अरबपति और फैनैटिक्स के संस्थापक रुबिन की लॉन्ग आइलैंड, न्यूयॉर्क (Long Island New York) में आयोजित एक पार्टी में किम को 24 वर्ष के नौजवान खिलाड़ी के साथ देखा गया। यह खिलाड़ी हैं फ्रांस की विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे (Killian Embappe)।
24 वर्षीय किलियन के पीएसजी से अलग होने की खबर है और रियल मैड्रिड या आर्सेनल में जाने की संभावना है। इस बीच उनसे लगभग 18 वर्ष बड़ी किम कार्दशियन लिंकअप की खबरों ने जोड़ पकड़ा है। माना जा रहा है कि किम किलियन पर डोरे डाल रही हैं।
करियर तबाह हो जाएगा
किलियन एम्बाप्पे और 3 शादियां कर चुकीं किम के बीच अफेयर की खबरों (Viral News) में अधिक दम नहीं है, लेकिन यह भी सच है कि सोशल मीडिया स्टार फिलहाल सिंगल है। दूसरी ओर, एमबाप्पे के फैंस इस खबर से बुरी तरह भड़के हुए हैं। हर किसी का मानना है कि अगर रिलेशनशिप (Relationship) के बारे में थोड़ी भी सच्चाई है तो फ्रांस के स्टार का करियर तबाह हो जाएगा।
किम कार्दशियन के कई अफेयर
किम कार्दशियन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनका निजी जीवन कॉन्ट्रोवर्सी से भरा हुआ है। मशहूर रैपर Kanye West से तलाक के बाद से उनका कई सेलिब्रिटिज से लिंकअप की खबरें आईं। कुछ पर तो उन्होंने खुद भी मुहर लगाई है। इधर टॉम ब्रैडी से अफेयर का भी दावा किया जा रहा है, जो उस पार्टी में शामिल हुए थे।
दूसरी बार किलियन और किम मिले
यह पहली बार नहीं है कि एम्बाप्पे ने इस सीजन में कार्दशियन से मुलाकात की है। बिजनेसवुमन, मॉडल और अभिनेत्री ने आर्सेनल (Arsenal) में एक गेम खेलने के तुरंत बाद पेरिस का दौरा किया था। यहां भी दोनों की मुलाकात हुई थी। अब इस पार्टी के बाद रिलेशन की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है।
यह भी पढ़े:‘जवान’ में शाहरुख का लुक देखकर पगलाए फैन्स, बोले- अंगार है
