-
Advertisement
बर्थडे पार्टी मनाने दोस्तों के साथ गया था, चलती गाड़ी से गिरा-गई जान
नाहन। नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर दोसडका के पास चलती गाड़ी से युवक सड़क पर जा गिरा, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के दोस्तों ने उसे डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इस बीच युवक ने मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार नाहन के कुछ युवक अपने दोस्त के साथ बर्थडे पार्टी मनाने रात को नाहन शिमला रोड़ की तरफ निकले थे। बर्थडे पार्टी मना कर शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे जब यह वापस लौट रहे थे, तो तनवीर सिंह पुत्र यूनिस सलीम निवासी कच्चा टैंक नाहन ओपन थार गाड़ी (एचपी 85एए 0555) से बाहर गिर गया।
युवक के दोस्तों ने उसे डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों की टीम ने 23 वर्षीय तनवीर को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। एसपी रमन कुमार मीणा ने युवक की मौत होने की पुष्टि की है।

