-
Advertisement
अब 20 अगस्त तक ले सकेंगे यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश
शिमला। HPU ने संबद्ध निजी और सरकारी डिग्री कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स (UG Degree Course) में प्रवेश लेने की तिथि 20 अगस्त तक बढ़ा दी है। विद्यार्थी इसकी मांग कर रहे थे। विवि की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी हो गई है। इसे विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सभी कोर्स में विवि के अध्यादेश और कॉलेजों की विवरण पुस्तिका में दिए गए नियमों और डीएस कार्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार ही प्रवेश दिया जाएगा।
संबद्धता, निरीक्षण फीस जमा नहीं करवाने वाले कॉलेजों पर सख्ती
HPU से संबद्ध जिन कॉलेजों ने निरीक्षण, संबद्धता फीस जमा नहीं करवाई है, उन्हें नया बैच (New Batch) शुरू करने की विवि अनुमति नहीं देगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने कुलपति के आदेशानुसार इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। आदेशों में कहा गया है कि कुलपति ने सिरमौर के बाला सुंदरी कॉलेज नाहन की जांच कर रही कमेटी की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया है।
यह भी पढ़े:TGT मेडिकल और नॉन मेडिकल में 39 पदों पर होंगी भर्तियां

