-
Advertisement
आईफोन 15 सीरीज की बिक्री के पहले दिन ही टूटा बड़ा रिकॉर्ड
आईफोन 15 सीरीज का बेसबरी से इंतजार कर रहे फैन्स का इंतजार अब खत्म हो गया है। आईफोन 15 पिछले कल से बिकना शुरू हो गया है। लोगों में आईफोन 15 (Iphone 15) का काफी क्रेज देखने को मिला है। इसकी डिमांड इतनी ज्यादा है कि मुंबई और दिल्ली के एप्प्ल स्टोर (Apple Store) पर कस्टमर की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग इस फोन को पाकर बेहद खुश भी हैं। लोग अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आईफोन 15 खरीद सकते हैं।
इस बीच आईफोन की बिक्री के पहले दिन ही एक बड़ा रिकॉर्ड टूटा है। भारत में बने ‘आईफोन-15’ को लेकर लोगों में भारी क्रेज है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी पहले दिन की बिक्री ‘आईफोन-14’ की तुलना में 100 प्रतिशत बढ़ गयी है। एप्पल (Apple) ने 13 सितंबर को आईफोन 15 सीरीज लॉन्च की थी। इसमें चार मॉडल शामिल हैं। भारत में आईफोन 15 की प्री-बुकिंग 15 सितंबर से शुरू हुई थी। 22 सितंबर से आईफोन 15 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है।
आईफोन 15 की कीमत
कंपनी ने ‘मेड-इन-इंडिया’‘ आईफोन-15’ और ‘आईफोन-15 प्लस’(Iphone 15 Plus) की बिक्री शुरू कर दी है. बताया जा रहा हे कि हर जगह लंबी कतारें हैं और ऑफिस का समय पूरा होने के बाद लोगों की संख्या और बढ़ गई है। ‘मेड-इन-इंडिया’ ‘आईफोन-15’ गुलाबी, पीला, हरा, नीला और काले रंग में उपलब्ध हैं। इनके 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी वाले मॉडल की कीमत 79,900 रुपये और 89,900 रुपये से शुरू है। ‘एप्प्ल आईफोन 15 प्रो मैक्स’ की कीमत 1,59,900 रुपये से शुरू है और ये 256 जीबी, 512 जीबी और एक टीबी मेमोरी स्टोरेज क्षमता में उपलब्ध हैं। एक टीबी मेमोरी स्टोरेज क्षमता वाले ‘आईफोन-15 प्रो मैक्स’ (Iphone 15 Pro max) मॉडल को भारत में 1.99 लाख रुपये में बेचा जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


