-
Advertisement
दिल्ली में हिमाचलियों का मेला पांच नवंबर को
नई दिल्ली। हिमाचल कल्याण सभा दिल्ली (Himachal Kalyan Sabha Delhi) हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिमाचली मेला (Himachalis Fair) का आयोजन पांच नवंबर को करने जा रही है। मेले में हिमाचली रंगारंग कार्यक्रम तथा कुछ अन्य कार्यक्रम के अलावा हिमाचली धाम (Himachali Dham) का भी बंदोबस्त किया गया है। इसका आयोजन लक्ष्मीबाई नगर गृह कल्याण केंद्र में होना निश्चित किया गया है।
दस हज़ार सदस्य हैं सभा के
हिमाचल कल्याण सभा दिल्ली में रह रहे हिमाचल के लोगों के कल्याण व समस्याओं के निपटाने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती आई है। यही नहीं सभा हिमाचल की संस्कृति को बचाए रखने (Preserving The Culture of Himachal) में भी समर्थ सिद्ध हुई है। इस वक्त हिमाचल कल्याण सभा दिल्ली में हिमाचल के लगभग दस हजार सदस्य हैं।

