-
Advertisement
Breaking : सीएम सुक्खू आज नहीं अब कल जाएंगे शिमला,ये रहा कारण
नई दिल्ली। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) अब आज शिमला (Shimla)नहीं जाएंगे। अब वे कल शिमला जाएंगे। पहले सीएम सुक्खू को आज शिमला जाना था,लेकिन मौसम खराब होने के चलते उनका आज जाना कल तक के लिए टल गया है। सीएम सुक्खू को पैंक्रियाज में संक्रमण (Pancreas Infection) के बाद एम्स नई दिल्ली (AIIMS New Delhi) में दाखिल करवाया गया है।
सभी सीटी स्कैन सामान्य पाए
इससे पहले गुरुवार को एम्स के चिकित्सकों के बोर्ड ने पैंक्रियाज की स्थिति को लेकर किए गए सभी सीटी स्कैन(CT scan) सामान्य पाए हैं। इसी तरह से खून संबंधी किए गए सभी टेस्ट रिपोर्ट सामान्य हैं। सभी तरह के चिकित्सीय पहलुओं को देखते हुए चिकित्सक बोर्ड ने सीएम को एम्स से छुट्टी देने का निर्णय लिया है। एम्स में उपचाराधीन सीएम सुक्खू एक पखवाड़े तक चिकित्सकों की निगरानी में रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

