-
Advertisement
सोलन: कड़कती ठंड में नवजात को सड़क किनारे फेंका, पुलिस ने अस्पताल भेजा
सोलन। सोलन (Solan) के कुम्हारहट्टी के कोरो गांव में शुक्रवार को एक नवजात बच्ची (New Born Baby) सड़क किनारे बरामद हुई। मां के साथ स्कूल जा रही एक बालिका (School Girl Spotted) ने नवजात के रोने की आवाज सुनकर मां को रोका। कड़कती ठंड (Bitter Cold) में बच्ची के शरीर पर एक कपड़ा नहीं था। उसे घास पर छोड़ दिया गया था। बालिका की मां ने इस पर ग्राम पंचायत और आशा वर्कर को तुरंत खबर की।
नवजात को एमएमयू अस्पताल (MMU Hospital) में दाखिल करा दिया गया है। नवजात के शरीर पर खरोचों के निशान हैं। उधर, पुलिस ने बच्ची की देखरेख और सुरक्षा को लेकर अस्पताल में लेडी कांस्टेबल की तैनाती की है। इस मामले में सोलन पुलिस ने बताया कि धर्मपुर थाना में आईपीसी की धारा-317 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

