-
Advertisement
मैक्लोडगंज में खुला म्यूजियम, दलाईलामा को मिले गिफ्ट से सजा
पंकज नरयाल/ धर्मशाला। अपर धर्मशाला के मैक्लोडगंज (McLeod Ganj) में रविवार को एक नया म्यूजियम (Museum) खुल गया। इस म्यूजियम में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा (Buddhist Spiritual Guru HH The Dalai Lama) को देश-विदेश से मिले तोहफे रखे गए हैं। म्यूजियम का उद्घाटन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और विधायक सुधीर शर्मा ने किया। इस म्यूजियम के खुलने से धर्मशाला में धार्मिक पर्यटन (Religious Tourism) का नया दौर शुरू होने की उम्मीद है।
म्यूजियम में तोहफों के साथ ऑडियो और वीडियो डॉक्यूमेंट्स (Audio-Video Documents) भी पर्यटकों के लिए रखे गए हैं। इस मौके पर सुधीर शर्मा ने कहा कि अब दुनियाभर से पर्यटक मैक्लोडगंज में दलाईलामा से जुड़ी ऐतिहासिक चीजों (Historical Things) को देख पाएंगे। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा का मैक्लोडगंज में होना हिमाचल समेत पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उनके कारण इस शहर को दुनिया में नई पहचान मिली है। दुनियाभर से पर्यटक और वीवीआईपी मैक्लोडगंज आते हैं।
टूरिस्ट प्लेसेस को संवारा जाएगा
सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में ऐतिहासिक डल झील, खनियारा में अघंजर महादेव, भागसूनाग, कुणाल पत्थरी आदि धार्मिक स्थल हैं। इन सभी स्थानों को हिमाचल प्रदेश सरकार संवारेगी।
स्मार्ट सिटी के काम तेज
सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी (Dharamshala Smart City) के कार्यों में तेजी लाई जा रही है। सभी 75 प्रोजेक्टों को समय पर पूरा करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के सभी 17 वार्डों में कामों को स्पीडअप करेगी। हर वार्ड में कार्यों की मानीटरिंग की जा रही है।
