-
Advertisement
ऊना: BJP ने मनाया वीर बाल दिवस, याद की गईं 4 साहिबजादों की कुर्बानियां
सुनैना जसवाल, ऊना। गुरु गोविंद सिंह के 4 साहिबजादों (4 Son of Guru Govind Singh) की कुर्बानी के दिन मंगलवार को बीजेपी ने वीर बाल दिवस (Veer Bal Diwas) के रूप में मनाया। सुबह सर्किट हाउस में विधायक सतपाल सत्ती (BJP MLA Satpal Satti) की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। उसके बाद गुरुद्वारा शहीदां सिंहां में माथा टेकने और गुरुबानी के शबद-कीर्तन का पाठ किया गया और शहर की परिक्रमा भी की गई।
विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि युवा पीढ़ी को इन कुर्बानियों (Sacrifices) के संदर्भ में ज्ञात होना अति आवश्यक है। देश और धर्म की रक्षा के लिए इतनी छोटी आयु में प्राणों की आहूति देना बहुत बड़ी बात है। जरूरी है इस इतिहास (History) को युवाओं तक पहुंचाने के लिए धार्मिक यात्राओं का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि मंडल बीजेपी जल्द एक कमेटी का गठन करेगी, जो ननकाना साहिब (Nankana Sahib) में श्रद्धालुओं की यात्रा का प्रबंध करेगी।
यह भी पढ़े: कंडाघाट की सड़कों पर पहली बार दौड़े ई-रिक्शा, RTO से 18 परमिट जारी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


