-
Advertisement
पत्नी के नाम पर चला रहा था आटा चक्की; विजिलेंस ने धरा, FIR दर्ज
लेखराज धरटा/शिमला। शिमला जिले के रामपुर (Rampur) में तैनात खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक इंस्पेक्टर (Inspector) को पत्नी के नाम पर आटा चक्की चलाते धरा गया है। स्टेट विजिलेंस (Himamchal State Vigilence) ने उसके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। राम कटोच पर आरोप है कि उसने अपनी ड्यूटी सबलेट की और धोखाधड़ी से वेतन निकालता रहा। इंस्पेक्टर के खिलाफ प्राथमिक जांच में सबूत मिलने पर विजिलेंस ने FIR दर्ज की है। राम कटोच पर आरोप है कि उसने किसी भी सीनियर अधिकारी को सूचित किए बगैर कुछ कर्मचारी अपने कार्यालय में अस्थाई तौर पर तैनात किए।
अपनी आटा चक्की चलाता रहा इंस्पेक्टर
राम कटोच उन कर्मियों को अपनी जेब से सैलरी देता था। वहीं खुद जिला कुल्लू के एक गांव में अपनी पत्नी के नाम पर आटा चक्की (Flour Mill) चलाता रहा। मामला विजिलेंस के ध्यान में आया तो इसकी जांच की गई।
यह भी पढ़े:युवक की मौत: परिजनों की भूख हड़ताल के बाद मिला जांच का आश्वासन
ड्यूटी से रहा गायब
राम कटोच काफी समय से ड्यूटी पर मौजूद (Absent) नहीं था। विजिलेंस की SIT ने धोखाधड़ी के इस केस में IPC की धारा 420 और ड्यूटी से अनुपस्थिति की अवधि के दौरान वेतन निकालने पर मामला दर्ज कर लिया है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और चंबा जिले के चार स्कूलों में भी टीचरों ने साल 2012-13 में ठीक इसी तरह ड्यूटी सबलेट (Duty Sublet) किए थे। लेकिन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में इस तरह का पहला मामला है।
12 साल से कर रहा नौकरी
राम सिंह कटोच लगभग 12 साल से विभाग में सेवाएं दे रहा है। रामपुर में उसे नौकरी करते हुए दो साल से ज्यादा वक्त बीत गया है। राम सिंह कटोच मूल रूप से कुल्लू के आनी का रहने वाला है और वहीं पर आटे की चक्की चला रहा था। विजिलेंस को इंस्पेक्टर की शिकायत मिली थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


