-
Advertisement
13 या 14 कब है लोहड़ी? सही तिथि, शुभ मुहूर्त सहित जानें पूरी डिटेल
नेशनल डेस्क। Lohri 2024: हिंदू धर्म में लोहड़ी के त्योहार (Lohri Festival) का विशेष महत्व है। हर साल मकर संक्रांति (Makar Sankranti ) से एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लोहड़ी के दिन रात को आग जलाई जाती है और उस आग के चारों ओर परिक्रमा कर उसमें तिल, गुड़, मूंगफली, रेवड़ी आदि चढ़ाई जाती है। लोहड़ी का त्योहार किसानों के लिए भी बेहद खास माना जाता है। किसान अपनी नई फसल को आग में चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस साल लोहड़ी की सही तारीख को लेकर काफी कंफ्यूजन है। आज हम आपको लोहड़ी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, और लोहड़ी से जुड़ी मान्यताओं के बारे में बताएंगे।
लोहड़ी की सही तिथि (Exact Date)
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को पड़ रही है। इसका मतलब लोहड़ी इस बार 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। इन योगों में लोहड़ी मनाने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इस दिन गर करण, रवि योग, वणिज करण आदि शुभ योग बनेंगे।
ये रहेंगे शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त . सुबह 05:27 बजे से सुबह 06:21 बजे तक
विजय मुहूर्त . दोपहर 2.15 बजे से 2.57 बजे तक
गोधूलि बेला . शाम 5.42 बजे से शाम 6.09 बजे तक
निशिता मुहूर्त . रात 12:03 बजे से रात 12:57 बजे तक
लोहड़ी से जुड़ी मान्यताएं
दुल्ला भट्टी
पंजाब में लोहड़ी का त्योहार दुल्ला भट्टी (Dulla Bhatti) से जोड़ा जाता है। मुगल शासक अकबर के समय में दुल्ला भट्टी पंजाब में गरीबों के मददगार माने जाते थे। कहा जाता है कि उस समय लड़कियों को गुलामी के लिए बेचा जाता था। दुल्ला भट्टी ने ऐसी कई लड़कियों को मुक्त कराया था और उनकी शादी भी कराई थी।
यह भी पढ़े:मकर संक्रांति पर करें ये खास उपाय, पूरे साल नहीं सताएगी धन की कमी!
धार्मिक आस्थाएं
लोहड़ी पर आग जलाने को लेकर मान्यता है कि यह आग राजा दक्ष की पुत्री सती की याद में जलाई जाती है। बहुत से लोग ये भी मानते हैं कि लोहड़ी का नाम संत कबीर की पत्नी लोई के नाम पर पड़ा। पंजाब के कुछ ग्रामीण इलाकों में इसे लोई भी कहा जाता है।
पौराणिक कथाएं
लोहड़ी की लेकर कई पोराणिक कथाएं भी प्रचलित हैं। कहा जाता है कि लोहड़ी होलिका की बहन थी। लोहड़ी अच्छी प्रवृत्ति वाली थीं, इसलिए उसे पूजा जाता है और उन्हीं के नाम पर लोहड़ी त्योहार मनाया जाता है।
जरूर करें ये काम
लोहड़ी के दिन गरीबों और जरूरमंदों को दान जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन गाय को उड़द दाल और चावल खिलाने से गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

