-
Advertisement
Bill Gates: वन चाय प्लीज! डॉली की चाय के दीवाने हुए बिल गेट्स- देखें वीडियो
Bill Gates: ‘डॉली चायवाले’ (Dolly Chaiwala) का नाम तो आपने सुना ही होगा’, इसका चाय बनाने का स्टाइल इतना अनोखा है कि ’डॉली की टपरी’ (Dolly Ki Tapri) के खूब वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कई भारतीय सहित विदेशी भी डॉली चायवाला के साथ व्लॉग बनाते हैं। कमाल तो तब हो गया जब खुद अमेरिकी अरबपति और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) भी डॉली की टपरी पर पहुंचे और डॉली की चाय के दीवाने हो गए। बिल गेट्स ने खुद इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिस वीडियो (Video) ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।
अनोखे इनोवेशन का घर भारत
वीडियो शेयर करते बिल गेट्स ने लिखा- इंडिया में, आप हर जगह इनोवेशन (Innovation) देख सकते हैं। यहां तक कि एक कप साधारण चाय को बनाए जाने में भी! लाखों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है और कईयों ने कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि डॉली किस तरह से अपने स्टाइल में चाय बनाता है। वीडियो की शुरुआत में बिल गेट्स कहते हैं वन चाय प्लीज! वीडियो के टेक्स्ट में वह कहते हैं कि मैं दोबारा भारत आने के लिए उत्साहित हूं, जो अनोखे इनोवेशन का घर है।
कौन है डौली चायावाला?
पीटीआई की खबर के मुताबिक नागपुर के सदर इलाके के वीसीए स्टेडियम के पास डॉली चायवाला की चाय की दुकान है। डॉली चाय वाला सोशल मीडिया सेलिब्रिटी है। नागपुर में लोग दूर-दूर से इस फेमस चाय वाले की दुकान पर चाय पीने आते हैं।

