-
Advertisement
CM Sukhu: बागियों को कौन दे रहा पैसे और संरक्षण हम ले रहे जानकारी
Himachal Political Crisis: हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (Cm Sukhvinder Singh Sukhu) ने बागियों (Rebels) को लेकर कहा कि कौन उनको पैसे दे रहा है कौन उनको संरक्षण दे रहा है, इस बात की जानकारी हम ले रहे हैं। जो विधायक अपने आप को जनता का सेवक बताते थे वह आज फाइवस्टार होटलों (Five Stars Hotels) में समय व्यतीत कर रहे है। उन्हें बीजेपी नेता गड़रियों की तरह हांक कर एक राज्य से दूसरे राज्य ले जा रहे है।
अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने वाले
क्षेत्र के विकास (Development) के लिए जनता ने उन्हें चुना था लेकिन यह अभिलाषावादी विधायक जो अपने आप को सेवक बताते है, वह विकास को दरकिनार कर अपनी सेवा करवाने में व्यस्त है। लेकिन वह नहीं जानते कि वह अब पूर्व विधायक हो चुके है, अगर वह अब फिर से चुनाव लड़ेंगे तो उनके क्षेत्र की जनता उनसे पूछेगी कि उन्होंने पार्टी से गद्दारी क्यों की? इसलिए अब वह अपने मंसूबों में कामयाब होने वाले नहीं है।
सोलन को 186 करोड़ रु. की सौगात
CM ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सोलन (Solan) विधानसभा क्षेत्र में लोगों को लगभग 186 करोड़ रु. लागत की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने सात करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/11 के.वी. विद्युत उप केन्द्र सायरी, 1.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के सायरी स्थित विश्राम गृह, 3.49 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महोग-मतिमू बशील मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने पुलिस थाना सायरी, 12.17 करोड रुपये के कृषि विभाग के उप-निदेशक कार्यालय भवन व आवासीय परिसर, 1.83 करोड़ रुपये के जाईका के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण केन्द्र, 1.29 करोड़ रुपये लागत के राजस्व सदन सोलन, 1.10 करोड़ रुपये की स्ट्रीट बैंडर मार्केट सपरून और 32 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित औषधि परीक्षण प्रयोगशाला बद्दी (Baddi) का लोकार्पण किया।
CM ने 7.37 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले ममलीग से कोट तक मार्ग के स्तरोन्यन, 6.02 करोड़ रुपये लागत के शारड़ाघाट से डवलोग तक मार्ग के स्तरोन्यन, 15.76 करोड रुपये लागत के वाकनाघाट से सुबाथू मार्ग तथा 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डूमैहर से गंम्बर पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने 5.58 करोड़ रुपये लागत के पौघाट से पलाह मार्ग, 7.19 करोड़ रुपये के टिकरी टनांजी मार्ग, 29.30 करोड़ रुपये के सोलन से धरजा मार्ग के स्तरोन्यन कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने 9.60 करोड़ रुपये के चम्बाघाट से सलुमणा मार्ग के स्तरोन्यन कार्य, 5.11 करोड़ रुपये लागत के मालगा कून मार्ग समीप बलेनी खड्ड, 5.60 करोड़ रुपये की लागत के बनने वाले मालगा से सैंज मार्ग की आधारशिला रखी।
CM ने 5.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले उपरला बडयोला से निचला बडयोला तक सम्पर्क मार्ग, 6.16 करोड़ रुपये लागत के लेहन कोटला से सुनु टिक्करी सेर चिराग सम्पर्क मार्ग, 5.56 करोड़ रुपये लागत के शमलेच-चिल्ला मार्ग के मेट्लिंग एवं टायरिंग कार्य, 12.22 करोड़ रुपए की लागत से लोक निर्माण विभाग के सोलन स्थित तृतीय वृत के अधीक्षण अभियता कार्यलय भवन और 1.35 करोड़ रुपये की लागत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला भवन सलोगड़ा के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

