-
Advertisement
Rajinder Rana: हिमाचल को शर्मसार करने वाले वाह रे बौने योद्धा..! कुर्सी बचाने की है बस अभिलाषा
Political Crisis: शिमला। हिमाचल कांग्रेस से बगावत कर विधायक सदस्यता खो चुके बागी राजेंद्र राणा (Rajinder Rana) सीएम सुक्खू पर आए दिन निशाना साधे हुए हैं। फेसबुक के जरिए राजेंद्र राणा सीएम सुक्खू (CM Sukhu) पर लगातार सवालों की बौछार कर रहे हैं। राणा ने सीएम सुक्खू को हिमाचल को शर्मसार करने वाला बौना योद्धा करार दिया है। राणा ने कहा कि सीएम को बस अपनी कुर्सी बचाने की अभिलाषा है।
यह भी पढ़े:Rajinder Rana: कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश पर थोप रखा है संकीर्ण सोच वाला व्यक्ति
युवाओं को नौकरियों से वंचित रखा
राणा ने अपने फेसबुक पेज (Facebook Page) पर शुक्रवार को लिखा- ‘वाह रे योद्धा ! सरकार बनने के 14 महीने बाद भी हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 महीना देने का वादा पूरा नहीं किया. युवाओं को नौकरियों से वंचित रखा। उन्हें कड़कती ठंड में भी सड़क पर धरने पर बैठने को मजबूर किया। लेकिन हमने जोर-जोर से इन युवाओं का मुद्दा उठाया। अब हमारे दबाव में आकर आप आनन फानन में फैसला ले रहे हैं। अपने ही प्रदेश के युवाओं के हितों से खिलवाड़ करने वाले कैसे योद्धा हैं आप..?

हिमाचल की जनता को तथाकथित “योद्धा” मिला
हिमाचल की जनता इस बात से शर्मिंदा है कि उसे कैसा तथाकथित “योद्धा” मिला है जो अपने मित्रों को तो लूट की छूट देता है और चुने हुए प्रतिनिधियों पर झूठे केस बनवाता है। लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास करता है। आप कैसे “योद्धा” हैं जो विरोधियों से लड़ने की बजाय अपना सारा जीवन अपनों से ही लड़ने में गुजार दिया ..? हिमाचल शूरवीरों की धरती है और हिमाचल के शूरवीरों ने देश की आन बान और शान के लिए दुश्मन को सामने आकर ललकारा है। आप अपने आप को योद्धा कहकर हिमाचल के हितों पर कुल्हाड़ी चलाते हैं। हिमाचल के स्वाभिमान को गिरवी रखने की कोशिश करते हैं। बाहर से थोपे गए राज्यसभा प्रत्याशी के सामने हिमाचल के स्वाभिमान को दाव पर लगा देते हैं।
हिमाचल को शर्मसार करने वाले वाह रे योद्धा..!
है बस अपनी कुर्सी बचाने की अभिलाषा,
यही है बौने योद्धा की परिभाषा।

