-
Advertisement
हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज,पार्षद राजकुमार व बीडीसी सदस्य ने थामा कांग्रेस का दामन
नादौन। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की नीतियों में आस्था जताते हुए गुरुवार को हमीरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास (Manoj Minhas)ने पत्नी निशा मिन्हास व वार्ड नंबर-2 से पार्षद राजकुमार के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस के बागियों को बीजेपी ( BJP) के टिकट देने से मनोज आहत हैं। मनोज व राजकुमार के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को हमीरपुर में बड़ा झटका लगा है। सीएम ने मनोज मिन्हास, निशा मिन्हास व राजकुमार को सेरा रेस्ट हाउस में पटका पहनाकर कांग्रेस( Congress) में शामिल करवाया। मनोज ने सीएम सुखविंदर सुक्खू के 15 महीने के कार्यकाल को सराहनीय बताया है। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि सरकार जनहित में काम कर रही है। कांग्रेस के छह बिकाऊ विधायक जनता का नहीं, निजी विकास चाहते थे। उन्होंने प्रदेश के विकास को सर्वोपरि नहीं माना। जनता ने उन्हें पांच साल के लिए चुनकर भेजा था, लेकिन वह 14 महीनों में ही लोगों से दगा कर गए। उपचुनाव से करोड़ों रुपये का अतिरिक्त बोझ जनता पर पड़ेगा। सीएम ने कहा कि हमीरपुर शहर के विकास को मुख्य प्राथमिकता दें। शहर का स्वरूप बदलने के लिए कार्य करें। प्रदेश सरकार ने शहर के सौंदर्यीकरण व बिजली की तारों को भूमिगत करने के लिए करोड़ों रुपये का बजट जारी किया है, उसका पूरा सदुपयोग करें।

बीडीसी सदस्य मनजीत कांग्रेस में शामिल
नादौन ब्लॉक के जलाड़ी-चिलियां वार्ड नंबर-8 से बीजेपी समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत कुमार (BDC member Manjeet Kumar) भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने सीएम सुक्खू की नीतियों और सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में हुए कार्यों में आस्था जताते हुए बीजेपी को अलविदा कह दिया।
यह भी पढ़े:BJP में हो गया बड़ा धक्का, हमीरपुर के ही कार्यक्रम से Dhumal ने दूरी बनाई
सीएम ने मनजीत को हार पहनाकर कांग्रेस पार्टी ( Congress) में शामिल करवाया। मनजीत बीते चुनाव में 367 मतों से विजयी हुए थे। जलाड़ी सौंखलयां निवासी मनजीत लंबे समय से बीजेपी में घुटन महसूस कर रहे थे। वह पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह काम करते रहे, लेकिन उन्हें उचित मान-सम्मान नहीं मिला। सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा से कांग्रेस में आए मनजीत को उचित मान-सम्मान मिलेगा। वह सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और अपने वार्ड के विकास में अहम भूमिका अदा करें। कांग्रेस सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

