-
Advertisement
Kangana Ranaut राजनीति में क्या करेंगी इसका उनको खुद पता नहीं
Kaul Singh Thakur: कुल्लू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर (Kaul Singh Thakur) ने मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कई सोशल मीडिया में कंगना रनौत के बारे में जो चीज वायरल हो रही है, वह कोई मुद्दा नहीं है कि कंगना क्या खाती है? क्या क्या पीती है क्या पहनती है? मुद्दा तो यह है कि कंगना राजनीति (Politics) में क्या करेगी इसका उनको खुद पता नहीं है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कंगना क्या करेगी, वह जनता को कहीं भी यह नहीं बता रही और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहीं हैं।
कंगना अपने परदादा की भी तौहीन कर रहीं
जिस प्रकार से कंगना रनौत ने अपने इंटरव्यू में कहा कि देश के पहले पीएम सुभाष चंद्र बोस थे और 2014 में आजादी मिली, उससे पहले आजादी भीख में मिली थी। यह बात यही साबित करती है कि उनमें जनरल नॉलेज (General Knowledge) की कमी है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कंगना के परदादा कांग्रेस पार्टी के प्रजामंडल सिपाही रहे हैं और कांग्रेस के समय में काल कोठरी में काले दिन देखे हैं और आज कंगना रनौत उनकी भी तौहीन कर रही है।

हिमाचल को कभी अपना घर नहीं माना
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि दूसरी तरफ कंगना रनौत ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि मेरा हिमाचल में कोई घर नहीं है मैंने अपनी मेहनत की कमाई से मुंबई में घर बनाया है। कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) बोलने में भी शर्म आती थी। उनका यहां पर सरकाघाट में और मनाली में घर है लेकिन कभी उन्होंने हिमाचल को अपना घर नहीं माना। हम कंगना रनौत से ही पूछना चाहते हैं कि इतनी बड़ी त्रासदी (Tragedy) जब हिमाचल में आई तो वह कहां थी और कब लोगों से मिली कब लोगों के हाल-चाल पूछे।
यह भी पढ़े:CM Sukhu: आपदा के वक्त कहां छिप गए थे बीजेपी सांसद, जवाब दें
सबसे कम उम्र में विधायक, मंत्री बने विक्रमादित्य
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) आखिरी सातवें चरण में होंगे जिसमें 1 जून को चुनाव होंगे। कांग्रेस पार्टी ने दो लोकसभा उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कौल सिंह ने कहा कि छह बार के सीएम रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और तीन बार की सांसद रही प्रतिभा सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस ने मंडी से उतारा है। विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) सबसे कम उम्र में विधायक, मंत्री बने हैं और हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। विक्रमादित्य सिंह को पूरे प्रदेश में लोग जानते हैं और उन्होंने लोक निर्माण विभाग में पिछले डेढ़ वर्षों में प्रदेश के लोगों की सेवा की है।

भारी मतों के साथ जीतेंगे विक्रमादित्य सिंह
लोकसभा चुनाव में विक्रमादित्य सिंह भारी मतों के साथ जीतेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि जब पिछले वर्ष बरसात में हिमाचल प्रदेश में भारी त्रासदी हुई थी, उस वक्त प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) 3 दिन कुल्लू मंडी में प्रभावितों से मिले और मूलभूत सुविधाएं बहाल की। इसके साथ विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र का दौरा कर प्रभावितों से मिले और लोगों को सुख दुःख में शामिल हुए। वहीं कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की लोकसभा की चारों और उपचुनाव में 6 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से जीतेंगे।
