-
Advertisement
![Priyanka-Gndhi](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/05/Priyanka-Gndhi.jpg)
आपदा में एक बार भी हिमाचल नहीं आए मोदी, चोरों की तरह सरकार गिराने की कोशिश हुई
Priyanka Gandhi In Gagret: ऊना। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने आज जिला ऊना के गगरेट (Gagret) में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी आपदा के समय एक बार भी हिमाचल नहीं आए। कांग्रेस पैसों और धनबल के लिए नहीं जनता के लिए काम करती है। केंद्र की तरफ से एक रुपया भी प्रदेश के लिए नहीं आया। जब भी किसी प्रदेश में आपदा आती है तो उसे राष्ट्रीय आपदा (National Calamity) घोषित कर दिया जाता है, लेकिन मोदी जी ने ऐसा नहीं किया। सारी राहत प्रदेश सरकार ने लोगों को दी। उन्होंने आगे कहा कि मोदी और अमित शाह ने हिमाचल सरकार को गिराने की कोशिश की। धनबल के साथ चोरों की तरह विधायकों (MLAs) को छुपाकर कभी यहां ले जाएंगे, कभी वहां ले जाएंगे। यह हमारे नेताओं की दृढ़ता थी कि सरकार एकजुट रही। जिनको जाना था, धनबल के आधार पर चले गए। बीजेपी का सिर्फ एक धर्म सत्ता और संपत्ति है।
![Priyanka-Gndhi](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/05/Priyanka-Gndhi-2.jpg)
देश में 70 करोड़ लोग बेरोजगार हैं
प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 सालों से देश की जनता को गुमराह किया है। बेरोजगारी (Unemployment) चरम पर है। मोदी जी आते हैं आपको बड़ी-बड़ी बातें सुनाते हैं और सच्चाई क्या है- सच्चाई यह है कि आज देश में 70 करोड़ लोग बेरोजगार हैं। देश के करोड़ों युवा शिक्षित हैं लेकिन फिर भी उनके पास नौकरी नहीं है। मोदी सरकार के 10 सालों में लोकतंत्र का नामोनिशान नहीं रहा। सरकारें धनबल से गिराई जाती हैं।
यह भी पढ़े:Priyanka Gandhi: पर्यटक बनकर हिमाचल घूमने आते हैं मोदी और खींचते हैं फोटो
चुनाव आते ही धर्म की बातें करने लगती है बीजेपी
हर जगह, हर स्तर पर जनता के साथ विश्वासघात किया है। महंगाई बढ़ती जा रही है, रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। कांग्रेस की सरकारें लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। बीजेपी के नेता चुनाव आते ही धर्म की बातें करने लगते हैं। धर्म के नाम पर वोट मांगे जाते हैं। जब तक इस देश में एक सभ्य राजनीति स्थापित नहीं होगी तब तक कुछ नहीं बदलेगा। मोदी सरकार ने विदेश से आने वाले सेब पर टैक्स कम कर दिया, जबकि यहां जीएसटी पर जीएसटी लगाया जा रहा है।
![Priyanka-Gndhi](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/05/Priyanka-Gndhi-3.jpg)
मोदी सरकार ने NPS के पैसे रुकवाए
उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल में सेब के कोल्ड स्टोर खरबपतियों को दे दिए। हिमाचल में OPS देने का फैसला लिया तो मोदी सरकार ने एनपीएस के पैसे रुकवा दिए। आपदा राहत राशि रुकवा दी। हर तरफ से केंद्र सरकार आपकी मुश्किलों को बढ़ाने का काम कर रही है। बीजेपी केवल धर्म के नाम पर चुनाव प्रचार कर रही है। मोदी ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई वादे किए, लेकिन पूरे नहीं हुए।
इंदिरा गांधी जी ने कहा था- मैं हिमालय की बर्फ में घुलना चाहती हूं
इंदिरा गांधी जब पीएम थीं तो अपने क्षेत्र में गांव-गांव जाती थीं। जनता की शिकायतें सुनती थीं। शहीद हुईं तो मेरे पिताजी को उनके कमरे में एक पर्चा मिला। उस पर लिखा था, अगर मुझे कुछ हो जाए तो मेरी आधी अस्थियां इलाहाबाद के संगम में डालना और आधी हिमालय के पर्वतों में डालना। मैं हिमालय की बर्फ में घुलना चाहती हूं। एक ये विचारधारा कि ये देश है मेरा, मुझे इस देश की धरती में घोल डालो। और दूसरी वो विचारधारा है जो सौ-सौ करोड़ में विधायक खरीदकर जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने में लगी है।