-
Advertisement
चंबा में हादसाः कार पर गिरा पत्थर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो की गई जान
Road Accident in Chamba: चंबा। जिला के दुर्गम इलाके तीसा में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) पेश आया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत ( 2 People died)हो गई जबकि 4 घायल ( 4 Injured)बताए जा रहे हैं। घायलों को तीसा अस्पताल में भर्ती (admitted to Teesa Hospital)करवाया गया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर कार पर आ गिरा। इस कारण चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ( Police) ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है तथा शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
कार खाई में गिरकर एक पेड़ से टकरा गई
जानकारी के अनुसार थनेईकोठी गांव के 6 लोग एक कार (एचपी 44-3314) में सवार होकर बैरागढ़ में जातर मेले के लिए जा रहे थे। दोपहरको तीसा-बैरागढ़ मार्ग (Teesa-Bairagarh Road) के पतोगन के पास पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर कार पर आ गिरा। इस कारण चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार खाई में गिरकर एक पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस( Police) को सूचित किया और घायलों को खाई से निकाला। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकालकर तीसा अस्पताल (Teesa Hospital)पहुंचाया, जहां 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान मान देई पत्नी चैन लाल व क्यूम खान पुत्र शेर मुहम्मद निवासी थनेईकोठी के रूप में हुई। इसके अलावा केहर सिंह पुत्र मोती राम , कमाल दीन पुत्र किरम , पूजा पुत्री मान सिंह , मनीषा पत्नी केसू निवासी थनेईकोठी घायल हैं। पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
- रविंद्र चौधरी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

