-
Advertisement
आज है सोमवती अमावस्या, जरूर करें ये काम परिवार में आएगी खुशहाली
Somvati Amavasya: आज सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya)है। हिंदुओं में सोमवती अमावस्या का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। सोमवार को पड़ने की वजह से इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शंकर( Bhagwan shankar) की पूजा करने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार सोमवती अमावस्या पर कुछ खास योग बन रहे हैं। सोमवती अमावस्या पर शिव योग ( Shiv Yog)भोर से लेकर शाम 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। वहीं, सिद्ध योग शाम 06 बजकर 20 मिनट से लेकर पूर्ण रात्रि तक रहेगा। ये दोनों ही योग बेहद शुभ माने जा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस दौरान मांगलिक कार्य करने से उनमें सफलता प्राप्त होगी। साथ ही परिवार में खुशहाली आएगी।

सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस तिथि पर पीपल के पेड़ की 108 बार परिक्रमा करनी चाहिए। परिक्रमा के दौरान रक्षासूत्र भी पीपल पर बांधा जा सकता है। ऐसी मान्यता है कि इससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।
सोमवती अमावस्या के दिन वस्त्रों का दान करना शुभ माना जाता है। इससे देव ऋण से मुक्ति मिलती है। जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दान करने से फायदा होता है साथ ही देवताओं को भी लाल और पीले रंग के कपड़े चढ़ाए जा सकते हैं। इस शुभ अवसर के मौके पर अगर आप वस्त्र दान करते हैं तो देवता प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा होती है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

