-
Advertisement
AIMIM नेता के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई-जयराम बोले- विक्रमादित्य कब तक अपनी बात पर टिके रहेंगे मालूम नहीं
Jai Ram Thakur: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद (Sanjauli Mosque dispute) को लेकर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर(Leader of Opposition Jai Ram Thakur) ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है और कहा है कि संजौली मस्जिद में जाने पर स्थानीय लोगों पर भी पाबंदी है ऐसे में बाहरी राज्य से AIMIM नेता मस्जिद में जाकर वीडियो ग्राफी कैसे कर रहा है उसको किसने जाने दिया। प्रशासन कहां था ? AIMIM नेता लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम कर रहा है ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार मामले की गंभीरता को समझ नहीं रही है।
अनिरुद्ध सिंह की टांगें कांपने लगी
वहीं जयराम ठाकुर ने अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह (Anirudh Singh and Vikramaditya Singh)को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विधान सभा के अंदर बड़ी-बड़ी बातें की और कार्रवाई की मांग की लेकिन कांग्रेस हाई कमान (Congress High Command)का मंत्री पद से हटाने के लिए फोन आया तो उनकी टांगें कांपने लगी। विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh)ने यूपी की तर्ज़ पर स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी लागू करने की बात कही है विक्रमादित्य सिंह कब तक इस बात टिके रहते हैं, इसका उन्हें ज्ञान नहीं है। । हालांकि हिमाचल में पहले से ही स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी (Street Vendor Policy)है जिसे कांग्रेस सरकार ने आने पर बंद कर दिया था जिसके बाद आज़ ऐसे हालात बने हुए हैं।
लोग कांग्रेस के उन नेताओं को ढूंढ रहे हैं जिन्होंने झूठी गारंटी दी
कांग्रेस की गारंटियों को लेकर सुक्खू सरकार (Sukhu Government)पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में महिलाओं को 1500, एक लाख नौकरी, 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात कही थी वह देना तो दूर उल्टा लोगों से छीनना शूरू कर दिया है। पूरे देश में कांग्रेस की गारंटियो की पोल खुल गई है और सुक्खू तो अब कह रहे हैं कि उन्होंने गारंटी नहीं दी और लोग कांग्रेस ( Congress)के उन नेताओं को ढूंढ रहे हैं जिन्होंने झूठी गारंटी दी थी। आम लोगों के साथ साथ कर्मचारियों की भी गलतफहमी भी अब दूर हो रही है। समय पर सैलरी और पेंशन नहीं मिल रही है जबकि दो साल कोविड के बावजूद कभी बीजेपी सरकार में सैलरी देरी से नहीं दी गई। सुक्खू सरकार ने आते ही सभी योजनाओं और संस्थानों को बन्द करने का काम शुरू किया है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रदेश के विकास के लिए ठीक नहीं है।

