-
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों पर धनवर्षा, सीएम बोले- हर विस क्षेत्र में बनाएंगे स्टेडियम
CM Sukhu felicitated International Medal Winning Players: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने एक समारोह में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता 21 खिलाड़ियों (International Medals Winner 21 players) को सम्मानित किया। युवा सेवाएं एव खेल विभाग की ओर से आयोजित नगद पुरस्कार वितरण समारोह में ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ स्पर्धाओं में जीतने वाले खिलाड़ियों ( Medal Winning Players) पर धनवर्षा की गई। ऊना के पैरालंपिक एथलीट निषाद कुमार को सबसे अधिक 7.80 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। अपने संबोधन में सीएम सुखविंद्र सुक्खू (CM Sukhwinder Sukhu) ने कहा कि हमने खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि ( Prize money) को आठ गुणा बढ़ाया है। जब खिलाड़ी देश का नाम विदेश में जाकर रोशन करते हैं ,उसे प्रदेश का नाम भी रोशन होता है। सभी खिलाड़ियों को जिन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया है, उन्हें हमारी सरकार सलाम करती है। सीएम ने कहा कि इस बार के दूसरे साल के बजट में हमने स्कूल गेम्स की भी डाइट मनी (Diet Money)बढ़ाई, कॉलेज गेम्स के साथ नेशनल खेलने वाले खिलाड़ियों की डाइट मनी भी बढ़ाई है।

सीएम सुक्खू ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम (Stadium in the constituency) बनाएंगे। हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय मानकों का शूटिंग रेंज, स्वीमिंग पूल, बॉक्सिंग, कुश्ती, लॉन टेनिस कोर्ट बना रहे हैं, जिनका निर्माण कार्य अगले वर्ष से शुरू हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मानकों के इंडोर स्टेडियम (Indoor Stadium)बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार बनी तो प्रदेश का खजाना खाली था, पूर्व सरकार ने प्रदेश की संपदा को लुटा दिया गया था। हमारी सरकार ने कहा कि इस व्यवस्था से विभाग चलने वाले नहीं हैं और हमने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन कर आत्मनिर्भर बनाएंगे।

किस खिलाड़ी को कितनी मिली पुरस्कार राशि
एथलेटिक्स में ऊना के निषाद कुमार को 7 करोड़ 80 लाख, मंडी के अजय कुमार को एथलेटिक्स 2 करोड़ 50 लाख ,कब्बडी में सिरमौर की रीतू नेगी , पुष्पा राणा, सुषमा ,सोलन की कुमारी ज्योति ,बिलासपुर की कुमारी निधि सहित पुरुष कब्बडी टीम के सदस्य रहे ऊना के विशाल भारद्वाज को 33 लाख 32 हजार 800 रु की बराबर सम्मान राशि दी गयी । इसके अलावा फेंसिंग खिलाड़ी कुमारी ज्योति दत्ता को 3 लाख , हैंडबॉल टीम की सदस्य रही बिलासपुर की दीक्षा , शालिनी, प्रियंका ठाकुर ,सोलन की निधि ,मिताली ,भावना ,मेनका को 3-3 लाख सम्मान राशि दी गई है। वहीं बोसिया में मंडी की अंजली को 3 लाख , क्रिकेट में रेणुका सिंह 13 लाख 32 हजार , भारतोलन में विकास ठाकुर को 2 करोड़ ,बॉक्सिंग में मंडी के आशीष कुमार को 5 लाख सहित शूटिंग में हमीरपुर के विजय कुमार को 2 लाख रु सम्मान राशि के रूप में आवंटित किया गया है।
संजू चौधरी

