-
Advertisement
Delhi Assembly Election: AAP की अंतिम लिस्ट- केजरीवाल नई दिल्ली , कालकाजी से CM आतिशी लड़ेंगे चुनाव
AAP Released 38 Candidates Fourth List: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP)ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Former CM Arvind Kejriwal) नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, सीएम आतिशी सिंह (CM Atishi Singh) कालकाजी सीट से चुनावी रण में उतरेंगी। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट में कुल 35 नाम हैं। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट हैं और आम आदमी पार्टी अब तक 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 11 नाम थे। वहीं, दूसरी लिस्ट में 20 नाम थे। तीसरी लिस्ट में सिर्फ एक नाम था और चौथी लिस्ट में 35 नाम हैं। पार्टी ने दूसरी लिस्ट में जिन 20 नामों का ऐलान किया था, उनमें से 17 नए चेहरे थे। इससे साफ है कि आम आदमी पार्टी एंटी इनकंबेंसी से निपटने की भी तैयारी कर चुकी है।
पंकज शर्मा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

