-
Advertisement
Girlfriend की वो करता था पिटाई, नरक बना रखी थी जिंदगी-पैरों ने बचाई कुछ यूं जान
Shocking News : महिलाओं के साथ मारपीट (Violence Against Women) के किस्से तो दुनियाभर में सुनने-देखने को मिलते रहते हैं। कभी महिला को जिंदा जलाने तो कभी उसे मरने के लिए मजबूर करने की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल भी होती हैं। अब तो वीडियो भी सामने आने लगे हैं। यहां हम कुछ इसी तरह की बात करने जा रहे हैं, एक शख्स जो अकसर अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) की घर पर जमकर पिटाई करता था,हालत ये थी कि उसकी जिंदगी को (Life Hell) नरक बना रखा था। लेकिन लड़की के पैरों ने उसकी जिंदगी को कैसे बचाया,यही आज हम आपको इस वायरल वीडियो (Viral Video) में दिखाएंगे।
दरअसल वायरल हो रहा ये वीडियो महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ कड़ा संदेश (Message Against Atrocities Against Women) देने के लिए ही बनाया गया है। वीडियो को मोहम्मद इरशाद नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में कैद एक लड़की की जिंदगी बिल्कुल नरक बन चुकी है। उसका बॉयफ्रेंड (Boyfriend) उसके साथ मारपीट करता है उसे अकेले बाहर भी नहीं जाने देता। उसे अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही बाहर जाना होता है। इसी दौरान लड़की सैंडल खरीदने के लिए दुकान पर जाती है तो उसके कंधों पर हाथ रखकर उसका बॉयफ्रेंड खड़ा रहता है। लड़की का चेहरा मारपीट (Beating) की वजह से सूजा हुआ दिखाई दे रहा है। लड़की दुकान पर मदद की उम्मीद लेकर आई थी, उसने अपने पैरों को दुकान में काम करने वाली लड़की को दिखाया, जो उसके सैंडल नाप रही थी, लड़की को उसके पैरों पर लिखा हुआ मैसेज साफ दिखाई दिया। जिस पर लिखा था (Help) हेल्प।
बॉयफ्रेंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मैसेज देखने के बाद दुकान पर काम करने वाली लड़की (Girl) ने दोनों को उलझाया, फिर चुपके से लडके के पॉकेट में एक घड़ी डाल दी। बाहर निकलते ही बीप.बीप की आवाज आईए जिसके बाद स्टाफ ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने उसके (Police Arrested Her Boyfriend) बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। इस तरह से लड़की के पैरों ने उसकी जान बचा दी और वो नरक से बाहर निकलने में सफल रही। वीडियो में संदेश देने का काम किया गया है कि अगर इस तरह कोई मुसीबत में हो तो वो इस तरह के इशारों से भी लोगों से मदद मांग सकता है। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट लिख रहे हैं।
-पंकज शर्मा

