-
Advertisement
बंदे ने बिजली की तार पर ही सुखा लिए कपड़े, देखकर हर कोई माथा पकड़ लिए
Viral Video : जमकर ठंड पड रही है, हर कोई गर्मी से भी परेशान हो जाता है तो ठंड से भी। यहां हम जो बात करने जा रहे हैं वह दिमाग को ही ठंडा कर देगी। दरअसल सोशल मीडिया पर अबकी बार ऐसा वीडियो (Video) सामने आया है,जिसे देखते ही माथा पकड सकते हो। मसला ही कुछ ऐसा है, बिजली की तारों पर एक शख्स कपड़े सुखाते (Man Dried Clothes On Electric Wire) हुए दिखाई दे रहा है। इस हैरान कर देने वाले वीडियो ने सबके ध्यान अपनी और खींचा है। ये एक ऐसा वाक्या है, यूं भी कह सकते हैं ये अपने देश में ही देखने को मिल सकता है।
वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @rajnishmatela पर पोस्ट है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स घर की छत पर खडे होकर बिजली की तारों पर गीले कपडे डाल रहा है। वहां नीचे से गुजर रहे एक शख्स की नजर जब इस पर पड़ी तो उसने छत पर खडे व्यक्ति से पूछा भाई बिजली की तारों पर क्यों कपड़े सुखा रहे हो,इस पर जवाब आया, बिजली (Electricity) नहीं आती है। सवाल पूछने वाले ने दोबारा कहा आ गई तो,इस पर छत पर खडा व्यक्ति खामोश हो गया।
सोचने वाली बात ये है कि बात कुछ भी रही हो, बंदे ने जिंदगी को तो खतरे (Life In Danger) में डाला ही है। बिजली की तार के पास जाने से ही डर लगता है तो ये महाशय उस पर कपड़े सुखा रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स के कमेंट भी जमकर आ रहे हैं। कोई लिख रहा है,शायद ये अपनी पत्नी से परेशान है,तो किसी ने इसे सरकार के बिजली संकट की तरफ इशारा किया है।
-राहुल कुमार

