-
Advertisement
Himachal Statehood Day : चढ़ियार को तहसील का दर्जा, PWD उपमंडल-डिजिटल लाइब्रेरी
CM Sukhu : बैजनाथ। हिमाचल प्रदेश के 55वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने आज बैजनाथ (Baijnath) में तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। सीएम सुक्खू ने इस अवसर पर बैजनाथ के लिए कई घोषणा की है। जिन में चढियार सब तहसील का दर्जा बढ़ाकर तहसील, साथ ही लोकनिर्माण विभाग ( PWD) का उपमंडल और डिजिटल लाइब्रेरी (Digital Library) भी खोलने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि ततवाणी(Tattvaani) को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। पपरोला-बैजनाथ के लिए बाइपास रोड का निर्माण किया जाएगा। संसाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। इसके अतिरिक्त मैलपट्टी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल (Rajiv Gandhi Day Boarding School) खोला जाएगा। मुल्थान की आठ पंचायते बीड़ थाना के तहत आएंगी। भेड़ व बकरी पालने वालों के लिए चारगाहें विकसित की जाएंगी।
25 हजार पद भरे जाएंगे
सीएम सुक्खू ने ऐलान किया कि सरकारी क्षेत्र में आने वाले समय में 25 हजार पद भरे जाएंगे। युवाओं को रोजगार से जोडऩा सरकार की प्राथमिकता है और इसी को ध्येय मान सरकार आगे बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दो सालों में ही 12 हजार से ज्यादा पद सरकारी क्षेत्र में भर दिए है। इस दौरान 40 हजार युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है, जबकि पूर्व सरकार ने पांच साल में मात्र 20 हजार को रोजगार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2 साल में ही 10 में से 6 गारंटी पूरी कर दी है।
रविंद्र चौधरी

