-
Advertisement
Shiv Pratap Shukla : भांग पर सुन लो Sukhu सरकार, राजभवन ने रख दी है अपनी बात
Himachal Governor Shiv Pratap Shukla : शिमला। 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) पर शिमला के गेयटी थियेटर में निर्वाचन विभाग (Election Department) द्वारा राज्य स्तरीय समारोह मनाया गया। जिसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल (Governor Shiv Pratap Shukla)ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। समारोह के उपरांत राज्यपाल ने पत्रकारों से बातचीत में भांग की खेती को कैबिनेट से मिली सैद्धांतिक मंजूरी पर कहा कि एक समय में प्रदेश को मलाणा को लेकर गर्व था विदेशों तक इसकी चमक थी लेकिन आज इस चमक के नशे के कारण नौनिहालों को खोना पड़ रहा हैं। ऐसे में भांग का केवल औषधीय उपयोग हो इस बात पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। हिमाचल में दवाओं के सेंपल (Samples of Medicines)लगातार फेल हो रहे हैं जो कि चिंता का विषय है। सरकार को इस पर सख्त कार्रवाई कर दोषियों को दंडित करना चाहिए।
पूर्ण राज्यत्व दिवस पर दी बधाई
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल (Governor Shiv Pratap Shukla)ने ने हिमाचल के 55वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल वासियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण हैं। सभी मिलजुल कर काम करें। वहीं राज्यपाल ने मतदाता दिवस को लेकर कहा कि नए मतदाता बने हैं और जो इस प्रक्रिया में योगदान देते हैं उनके लिए शुभ कामनाएं। निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र आयोग है इतने बड़े लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव करवाने का भारत से बाहर भी लोगों ने ने सराहना की हैं। सभी लोगों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान प्रक्रिया में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
संजू चौधरी

