-
Advertisement
हिम परिवार पोर्टल पर मिलेंगी 300 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं, घर बैठे सरकारी सेवाओं का उठाएं लाभ
CM Sukhu: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)ने कांगड़ा जिला के बैजनाथ में आयोजित राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के दौरान हिम परिवार पोर्टल लॉन्च (Him Parivar Portal Launched)किया। यह पहल राज्य के सभी परिवारों को दस्तावेजों, सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं तक पहुंचने के लिए एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करेगी। इस पोर्टल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में पारदर्शिता लाकर उन्हें आगे बढ़ाना है। पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने घर बैठे 300 से अधिक सरकारी सेवाओं (Government Services)का उपयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर हिम परिवार परियोजना को प्रदर्शित करने वाला एक वीडियो प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने हिम परिवार पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने हिम परिवार कार्ड भी वितरित किए।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2024
सीएम ने कांगड़ा पुलिस थाना को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 (National Awards 2024)से भी सम्मानित किया। थाने ने अपराध नियंत्रण, शिकायत निवारण, जन सहयोग, प्रशासनिक दक्षता, आधुनिक तकनीक के उपयोग और कर्मचारियों के प्रदर्शन में बेहतर प्रदर्शन किया है। सीएम ने थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त, नूरपुर पुलिस जिला (Nurpur Police District)को कानून प्रवर्तन और प्रशासनिक दक्षता में उत्कृष्टता के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और यह पुरस्कार एसपी अशोक रतन ने प्राप्त किया। कुल्लू जिले ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, एसपी साक्षी वर्मा ने पुरस्कार प्राप्त किया। कांगड़ा जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जिसे एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने प्राप्त किया। जनजातीय जिलों की श्रेणी में लाहौल-स्पीति जिला पुलिस ने प्रथम पुरस्कार जीता। सीएम ने परेड कमांडर रवि नंदन (आईपीएस) और अन्य परेड कमांडरों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।