-
Advertisement
युवक ने Dhirendra Shastri की बांध दी ठठरी ! अपने ही पैर से बाबा ने पीटा माथा-देखें वीडियो
Acharya Dhirendra Shastri Viral Video : प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Maha Kumbh)के कई मायनों में अनोखा और अद्भुत है। महाकुंभ (Maha Kumbh)पहुंचे असंख्य साधु- संत कथा कर लोगों को आशीर्वाद दे रहे हैं। यहां पर बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने भी कथा की । इस कथा के दौरान अक अजब वाक्या हुआ। कथा को दौरान एक युवक उनसे मिलने पहुंचा और उससे बातचीत अचानक कुछ हुआ और आचार्य धीरेंद्र शास्त्री (Acharya Dhirendra Shastri)अपने ही पैर से माथा पीटते दिखाई दिए। धीरेंद्र शास्त्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलिए हम आप के बताते हैं कि माजरा क्या हुआ। पहले आप ये वीडियो देखें…..
Watch till the end 😂😂😂😂😂 pic.twitter.com/OT6KOpLoa9
— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) January 30, 2025
दरअसल आचार्य धीरेंद्र शास्त्री जब कथा कर रहे थे …तो उसने मिलने एक युवक युवक गंगा जल (Ganga Jal)लेकर पहुंच गया। वह युवक बागेश्वर धाम से मांग कर रहा है वे इसे ले जाकर बालाजी को स्नान करवाएं। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अभी मैं धाम नहीं जा रहा हूं। युवक ने कहा कि जब जाना तब करवा देना। इसके बाद वह मोबाइल से सेल्फी लेने की कोशिश करता है लेकिन खुद धीरेंद्र शास्त्री ने उसके हाथ से फोन ले लिया और सेल्फी ली। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री को लगा कि युवक वहां से चला जायेगा लेकिन वह बताने लगा कि कथा पंडाल के पड़ोस में ही रहता है। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने उससे कहा कि अब तुम कल अपने घर से चाय बनाकर लाओगे और हमें पिलाओगे। युवक ने हामी भरी और धीरेंद्र शास्त्री के कान में कुछ कहने लगा। जब इसके बाद भी वह नहीं गया तो बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने अपने पैर को उठाकर माथे पर मारते हुए कहने लगे कि हम ठीक हैं, हमारे पांव ठीक हैं। तू चलकर उधर बैठ।

