-
Advertisement
चौपाल में खाई में गिरी कार , एक ही गांव के दो लोगों की गई जा#न
Accident in Himachal: शिमला जिले के चौपाल में शुक्रवार देर शाम एक कार खाई( Car Accident) में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा चौपाल-झीना रोड पर चंबी के पास हुआ। दोनों व्यक्ति आल्टो कार (HP08A-4595 )में सवार थे और चंबी के पास कार अनिंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार हादसे में एक ही गांव के दो लोगों की मौत (two people died) हो गई।
मृतकों की पहचान रामकृष्ण शर्मा पुत्र केवल राम और सुरजीत सिंह कलसाईक पुत्र चसा राम के रूप में हुई है। दोनों चौपाल के बदलावग (चिऊना) गांव के रहने वाले थे। रामकृष्ण शर्मा चंबी में किराना दुकान चलाते थे। हादसा उस समय हुआ जब दोनों चंबी (chambi) से बदलावग की ओर जा रहे थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल सड़क दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।स्थानीय लोगों ने गाड़ी गिरने की आवाजें सुनी और घटना की सूचना पुलिस ( Police) को दी है। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को खाई से सड़क पर पहुंचाया गया।
संजू चौधरी

