-
Advertisement
दिल्ली का प्रभाव पूरे देश के राजनीति पर पड़ेगा, बीजेपी और अधिक शक्तिशाली होगी
Delhi Election Results 2025: पालमपुर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार (Senior BJP leader Shanta Kumar)ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी( BJP) की ऐतिहासिक जीत पर कहा है कि भारत के राजनीतिक इतिहास में कभी किसी प्रदेश चुनाव के परिणामों ने देश की राजनीति में इतना प्रभाव नहीं डाला होगा, जितना इस बार दिल्ली के चुनाव का प्रभाव पूरे देश के राजनीति पर पड़ेगा । इससे बीजेपी और अधिक शक्तिशाली होगी। कोई विकल्प नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष कमजोर ही नहीं होगा अपितु दिल्ली चुनाव में विपक्ष द्वारा आत्महत्या की है। मूर्ख से मूर्ख भी यह जानता था कि कांग्रेस ( Congress) का चुनाव लड़ना चुनाव को त्रिकोणीय बनाना है, जिससे बीजेपी को फायदा होना स्वाभाविक था । ऐसी स्थिति में राहुल ने कांग्रेस को अलग चुनाव क्यों लड़वाया यह अभी समझना मुश्किल है।
शांता कुमार ने दी पीएम मोदी को बधाई
शांता कुमार ने कहा कि कारण कुछ भी रहे हों परंतु उनके विचार में कांग्रेस नेतृत्व और विपक्ष ने इस चुनाव( Election) में आत्महत्या की है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है और विशेष कर दिल्ली की जनता को बधाई दी है ,जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने 27 वर्ष से जमा हुआ आम आदमी पार्टी के शासन को सचमुच आपदा समझकर, इस आपदा को मिटा दिया। उन्होंने कहा कि वह भी कई वर्ष दिल्ली रहे हैं। शांता कुमार ने दिल्ली प्रदेश के सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP workers)को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली की जीत से पार्टी और अधिक शक्तिशाली होकर उभरेगी।

