-
Advertisement
Dalai Lama को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, खतरे की खुफिया सूचना के बाद Home Ministry का फैसला
Dalai Lama Z Security: नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाई लामा पर पर खतरे की आशंका को देखते हुए Z श्रेणी (Dalai Lama Z Security )की सुरक्षा देने का फैसला किया है। यह सुरक्षा इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की खतरे की रिपोर्ट के आधार पर दी गई है। श्रेणी की सुरक्षा के तहत कुल 33 सुरक्षाकर्मी दलाई लामा की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
तिब्बती धर्मगुरू हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज (Mcleodganj) स्थित अस्थायी निवास स्थान में रहते हैं। नई सुरक्षा व्यवस्था के मुताबिक अब दलाई लामा को कुल 33 सुरक्षाकर्मी (Security personnel) मिलेंगे, जिनमें 12 कमांडो और 6 पीएसओ शामिल है। उनकी सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) को रिपोर्ट सौंपी गई थी।
-पंकज शर्मा

