-
Advertisement

पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, चार दिन बाद दिल्ली से पकड़ लाई ऊना पुलिस
Murder in Una: ऊना जिला मे बंगाणा के तहत रायपुर मैदान के कोलका गांव महिला की हत्या ( Murder of Woman)के मामले में पुलिस ने उसके पति को चार दिन बाद गिरफ्तार( Arrest) किया है। पुलिस ( Police)आरोपी के दिल्ली से गिरफ्तार कर लाई है। आरोपी पति के पास मृतक महिला का फोन तथा कुछ गहने भी बरामद हुए, जोकि मायके पक्ष ने अपनी बेटी को दिए थे। मृतका के मायके वालों ने भी पति दिनेश पर हत्या का आरोप लगाया था।
चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत
कोलका गांव की 35 वर्षीय दिनेश्वरी की चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत(Death under suspicious circumstances) हो गई थी। दिनेश्वरी कई वर्षों से अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ अकेले रह रही थी। दिनेश्वरी शनिवार को मनरेगा में काम करने के बाद अपने घर लौटी थी। देर रात करीब अढ़ाई बजे उसका पांच वर्षीय बेटा जब उठा, तो उसने अपनी मां को बेसुध हालत में देखा। घबराकर उसने तुरंत पास के कमरे में सो रही अपनी दादी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस( Police) को सूचित किया। मृतका के मायके वालों ने पति दिनेश पर हत्या का आरोप लगाया था। दिनेश ने पहले रोहड़ू में दिनेश्वरी से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद उसने सोलन ( Solan)में दूसरी शादी कर ली और वहीं बस गया। पुलिस को जांच के दौरान मृतका के गले पर चोटों के निशान मिले थे।
महिला का फोन तथा कुछ गहने भी बरामद हुए
पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पति दिनेश की तलाश में छापेमारी तेज की। पुलिस के अनुसार महिला के फोन की लोकेशन से पता चला कि हत्या के दिन दिनेश घर आया था। इससे पहले वह सात-आठ साल से घर नहीं आया था। इसी आधार पर पुलिस( Police) ने पति को दिल्ली से पकड़ा। आरोपी पति के पास मृतक महिला का फोन तथा कुछ गहने भी बरामद हुए है। ऊना के डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि महिला के पति को पुलिस टीम ने दिल्ली में पकड़ा और ऊना लाया गया। उसके कब्जे से मृतक महिला का फोन तथा कुछ गहने भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन महिला के फोन की लोकेशन अंब रेलवे स्टेशन पर मिली थी। उसकी लोकेशन के आधार पर मृतक महिला के पति को दिल्ली में पकड़ा गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आगामी पूछताछ की जाएगी।
सुनैना जसवाल