-
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय Shivratri Festival का समापन, अंतिम जलेब में शामिल हुए राज्यपाल शुक्ला
International Shivratri Festival Mandi : हिमाचल प्रदेश के मंडी (Mandi) में चल रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव (International Shivratri Festival) का आज समापन हो गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला (Governor Shiv Pratap Shukla) ने समापन समारोह में शामिल हुए,उनके साथ लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी मौजूद रही। समापन अवसर पर (Devotees) श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। शिवरात्रि महोत्सव पर अंतिम जलेब भी निकाली गई। राज्यपाल इस महोत्सव की अंतिम शाही जलेब में शामिल हुए. अंतिम जलेब राज माधव राय मंदिर से शुरू होकर चौहाटा, मोती बाजार और समखेतर से होते हुए भूतनाथ की गली से दोबारा चौहाटा बाजार निकली और फिर सेरी मंच से होते हुए पड्डल मैदान में संपन्न हुई।

इससे पहले राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज माधव राय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि ना तो कभी सनातन संस्कृति समाप्त होगी और ना ही देव संस्कृति। आज हम इस भव्य देव समागम की पूर्णता के लिए एकत्रित हुए हैं। इस साल का देव समागम पूर्ण हुआ है और अगले साल फिर से देव समागम का ऐसा ही भव्य आयोजन होगा। मंडी को छोटी काशी कहा जाता है और यहां साक्षात भगवान शिव का निवास है।

देवी-देवताओं के विदा होने से पहले डीसी अपूर्व देवगन ने सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर सामान स्वरूप चादरें भेंट की। इस दौरान चौहटा में सभी देवी-देवता एक ही स्थान पर बैठे और भक्तों को दर्शन दिए।महोत्सव के समापन से पहले चौहाटा की जातर में देवी-देवताओं के दर्शनों के लिए भारी जनसैलाब उमड़ा। दोपहर को महोत्सव के समापन से पहले अधिकतर देवी-देवता अपने मूल स्थानों की तरफ प्रस्थान कर देते हैं।
-राहुल कुमार

