-
Advertisement
BJP के नए अध्यक्ष को JP जैसा नहीं मिला कोई, 40 दिन की एक्सटेंशन पर Nadda !
JP Nadda : बीजेपी को नए अध्यक्ष पद (BJP New President) के लिए जेपी नड्डा (JP Nadda) जैसा ही कोई नाम चाहिए। वहीं, आरएसएस (RSS) कोई ऐसा चाहिए, जो संगठन का भरोसेमंद हो, जिसकी नीयत आरएसएस की पद्धति और नीति पर चलने की हो। कम से कम नड्डा या नड्डा जैसा कोई लीडर इस कसौटी पर बिल्कुल भी खरा नहीं उतरता। इसके चलते ही नड्डा को और 40 दिन का एक्सटेंशन मिला है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के नए अध्यक्ष पर आरएसएस-बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं। आरएसएस के अल्टीमेटम को भी फिलवक्त बीजेपी ने इग्नोर करते हुए नड्डा को 40 दिन का एक्सटेंशन दिया गया है।
अभी 12 राज्यों में ही प्रदेश अध्यक्ष बने
वहीं इस खबर का दूसरा पहलू ये है कि बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की धीमी गति और 21-23 मार्च तक बेंगलुरु में होने वाली आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के चलते यह प्रक्रिया अप्रैल तक टल सकती है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि 14 मार्च होली (Holi) के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। यहां इस बात पर भी गौर फरमाया जाना जरूरी है कि अब तक सिर्फ 12 राज्यों में ही प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सके हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक भेजने और तारीख तय करने में ही 10-12 दिन लग सकते हैं। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया चलेगी, जिसमें करीब 12-15 दिन का समय लगेगा।
अध्यक्ष के चुनाव में देरी का कारण आरएसएस की बैठक
बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव में देरी का एक कारण आरएसएस (RSS Meeting) की बैठक भी है। बेंगलुरु में होने वाली इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव (BL Santosh) बीएल संतोष समेत 1500 से ज्यादा प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आरएसएस के वरिष्ठ अधिकारी 17 से 24 मार्च तक बेंगलुरु में रहेंगे। बीजेपी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को हिंदू अस्मिता से जोड़ना चाहती है। इसलिए माना जा रहा है कि 30 मार्च से शुरू हो रहे हिंदू नववर्ष के बाद घोषणा हो सकती है। ऐसे में पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को जनवरी के बजाय हिंदू नववर्ष के पहले महीने यानि अप्रैल में कराने पर विचार कर रही है। इस वक्त अध्यक्ष पद के लिए तीन नामों की चर्चा है,जिनमें कृषि मंत्री (Shivraj Singh Chouhan) शिवराज सिंह चौहान, आवास और शहरी विकास मंत्री (Manohar Lal Khattar) मनोहर लाल खट्टर व एजुकेशन मिनिस्टर (Dharmendra Pradhan) धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं।
-पंकज शर्मा

