-
Advertisement
हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी , शिमला में गिरे ओले, इन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
Himachal weather: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम के मिजाज बदले है। आज सुबह से ही प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। राजधानी शिमला( Shimla) में भी आज सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है और दोपहर बाद यहां जमकर ओलावृष्टि (Hail storm)हुई है। जिससे प्रदेश में तापमान में भी कमी आई है।
सोमवार से मौसम साफ रहेगा
किन्नौर और लाहौल-स्पीति(Kinnaur and Lahaul-Spiti) में भी बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 5 घंटों में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है जबकि सोमवार से मौसम साफ रहेगा। मार्च माह में बदले मौसम के मिजाज से जहां किसान बागवानों ने राहत की सांस ली है, वहीं किन्नौर जिले के लोगों की दुश्वारियां बढ़ रही हैं।
डोभी पैराग्लाइडिंग साइट पर तूफान
कुल्लू के डोभी पैराग्लाइडिंग साइट पर 4 पैराग्लाइडर अचानक आए तूफान में फंस गए। प्रत्येक पैराग्लाइडर में एक पायलट और एक क्लाइंट सवार था। घटना में सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। तीन पैराग्लाइडर पायलटों ने 15 मील रांगड़ी क्षेत्र में सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली. जबकि चौथा पैराग्लाइडर तराशी के जंगल में फंस गया है।पतलीकूहल पुलिस के अनुसार स्थानीय पैराग्लाइडर तराशी के जंगल में फंसे पैराग्लाइडर की तलाश कर रहे हैं। सभी पैराग्लाइडर करीब आधे घंटे तक हवा में फंसे रहे। पतलीकूहल की ओर से फंसा हुआ पैराग्लाइडर देखा गया है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बचाव कार्य में जुटा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

