-
Advertisement
डलहौजी -पठानकोट एनएच पर खाई में गिरी कार, दो लोगों के मौके पर निकले प्रा#ण
Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक दर्दनाक हादसा ( Accident) हुआ है। चंबा के तहत डलहौजी -पठानकोट एनएच (Dalhousie-Pathankot NH) पर बनीखेत के समीप दवालू पुल पर बीती रात करीब 11:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ ( 2 person died) दिया। दो घायल है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
दो लोग चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन
बताया जा रहा है कार बनीखेत से लाहड़ की ओर जा रही थी। कार में चार लोग सवार थे। बनीखेत के समीप दवालू पुल पर कार खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ( Police) मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को खाई से निकाला और घायलों को पहले नागरिक स्वास्थ्य केंद्र डलहौजी में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर किया। मृतकों की पहचान मोहिंदर कुमार निवासी त्रेठा, पंचायत ज्यूंता व अशोक कुमार निवासी लाहड़ ग्राम पंचायत बैली के रूप में हुई है। इसके अलावा अमित कुमार गांव परिहार व मिस्त्री देवराज निवासी ज्यूंता घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जी रही है।
सुभाष महाजन

