-
Advertisement
हिमाचल में बड़ा हादसा: मंडी के कमांद पुल पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त , पांच की मौ#त
Himachal Accident: मंडी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर आईआईटी के पास कमांद पुल पर पंजाब नंबर की महिंद्रा पिंकअप हादसे का शिकार हो गई। इस पिकअप में सवार छह में से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। मौके पर राहत व बचाव कार्य चला हुआ है।
कंमाद में चीखो पुकार मच गई
प्रारंभिक सूचना के अनुसार सभी कामगार थे और किसी कार्य को लेकर जा रहे थे। कमांद पुल के पास पिकअप पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर के बाद गाड़ी में सवार लोग पुल से नीचे खड्डे में गिर गए। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । मृतकों के शव को जोनल अस्पताल मंडी लाया जा रहा है। जख्मी को भी एंबुलेंस के माध्यम से मंडी जोनल अस्पताल लाया गया है। उधर, इस हादसे के बाद कंमाद में चीखो पुकार मच गई।मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया। फिलहाल जांच जारी है। मृतकों के नाम और पत्ते जुटाए जा रहे हैं।
संजीव
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
