-
Advertisement
ईदगाहों में अदा की ईद उल अजहा की नमाज, अमन चैन की मांगी दुआ
Eid ul Adha 2025: आज देशभर में ईद-उल-अजहा यानी कुर्बानी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिमला की ईदगाहों में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज की और एक दूसरे को गले लगा कर बधाई दी। शिमला के रुलदुभट्टा स्थित ईदगाह में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए और ईद-उल-अजहा के पर्व पर नमाज अदा की और अमन -चैन की दुआ मांगी।
देश की एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए हम आगे
इस मौके पर मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व कुर्बानी के लिए जाना जाता है और देश के लिए कुर्बानी या शहादत देने के लिए मुस्लिम समुदाय हमेशा तैयार है। यही संदेश ईद-उल-अजहा के पर्व पर दिया जाता है। अगर संविधान को बचाने और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए कुर्बानी भी देनी पड़े तो उसके लिए मुस्लिम समुदाय हमेशा तैयार रहता है।आज के दिन जानवरों की कुर्बानी दी जाती है।
संजू चौधरी

