-
Advertisement
ट्रैकिंग के लिए त्रियुंड ट्रैक पर निकला था इजरायली नागरिक, वापस नहीं लौटा
Foreign Tourist missing: धर्मशाला में ट्रैकिंग रूट त्रियुंड से एक इजरायली नागरिक के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता सैमुअल वेंगरिनोविच6 जून को ट्रैकिंग पर निकले थे, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। सैमुअल की साथी एडिबलम ने सोमवार को मैक्लोडगंज पुलिस को इसकी सूचना दी। वह धर्मकोट क्षेत्र में ठहरी हुई हैं। उन्होंने बताया कि 5 लोग हिमाचल की यात्रा पर आए थे। मगर, सैमुअल वेंगरिनोविच ट्रेकिंग के वक्त कहीं खो गए हैं।
प्रशासन सर्च ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए
कांगड़ा जिला प्रशासन ने सैमुअल वेंगरिनोविच के लापता होने की सूचना के बाद तत्काल सर्च अभियान चलाया। पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीएमए की संयुक्त टीमें त्रियुंड, इंद्रहार पास, जोत और आसपास के दुर्गम इलाकों में तलाश कर रही हैं। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है, लेकिन सैमुअल वेंगरिनोविच का कोई सुराग नहीं लग पाया। कांगड़ा एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी प्रदेश सरकार के माध्यम से दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास को भेज दी गई है। प्रशासन सर्च ऑपरेशन पर लगातार नजर बनाए हुए है और टीमें हाई अलर्ट पर हैं।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

