-
Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ठंडे पड़े एलन मस्क के तेवर, बोले- मुझे पछतावा है…
Donald Trump Vs Elon Musk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति कारोबारी एलन मस्क के बीच खराब हुए रिश्ते अब एक बार फिर पटरी पर लौटते हुए नजर आ रहे हैं। एलन मस्क ने खुद संबंधों को सुधारने की पहल की है। ट्रंप से बहस के बाद अब मस्क को इसका पछतावा हो रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कहे गए शब्दों पर दुख जताते हुए कहा है कि ट्रंप पर लिखते समय उन्होंने सीमाएं लांघ दीं, जिसका उन्हें दुख है।
I regret some of my posts about President @realDonaldTrump last week. They went too far.
— Elon Musk (@elonmusk) June 11, 2025
बता दें कि, हाल के दिनों में एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच रिश्ते बेहद खराब हो गए थे। विवाद तब शुरू हुआ था जब मस्क ने ट्रंप द्वारा लाए जाने वाले एक बिल का सार्वजनिक रूप से विरोध किया था। एक-दूसरे के बेहद करीबी माने जाने वाले ट्रंप और मस्क के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली थी और दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का लंबा दौर चला था।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
