-
Advertisement
कुल्लू में भेखली मार्ग पर सड़क हादसा: 2 युवकों की मौ#त, 3 गंभीर
Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों में लोग अपनी जान गवां रहे हैं। जिला कुल्लू में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच की जा रही है।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचाराधीन तीनों घायल
हादसा भेखली मार्ग पर देर शाम हुआ है। कार में सवार हो कर पांच युवक भेखली से कुल्लू की ओर लौट रहे थे तो कार हादसे की शिकार हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान फगवाना गांव के बालकृष्ण ( 21) और आशीष शर्मा उर्फ विशू (18) के रूप में हुई है। हादसे में मणिकर्ण घाटी के धारा गांव के निवासी साहिल, हिमांशु और रिपन घायल है। तीनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका इलाज क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। आसपास के लोगों को जब हादसे का पता चला तो घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
तुलसी

