-
Advertisement
अचानक बागा सराहन स्कूल की प्रार्थना सभा में पहुंचे सीएम सुक्खू, बच्चों से पूछे सवाल
CM Sukhu: कुल्लू जिला के बागा सराहन में रात्रि प्रवास के बाद आज सुबह सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बागा सराहन पहुंचे। सीएम ने प्रार्थना सभा में औचक निरीक्षण कर सबको चौंका दिया। प्रार्थना सभा के दौरान सीएम सुक्खू ने छात्रों से बातचीत और उनसे सामान्य ज्ञान के कुछ सवाल भी पूछे। उनके कैरियर के बारे बातचीत की और उनकी रूचि के बारे में जाना। स्कूल के प्राथमिक विंग के छात्रों ने बड़ी ही समझदारी और आत्मविश्वास से सवालों के जवाब दिए, जबकि दसवीं तक के छात्रों के उत्तर संतोषजनक नहीं रहे। उन्होंने देर तक बच्चों के साथ संवाद भी किया।
नए भवन निर्माण की घोषणा भी की
सीएम सुक्खू ने अध्यापकों से कहा कि छात्रों को नियमित रूप से सामान्य ज्ञान पढ़ाएं, ताकि उनका समग्र विकास हो सके। इस दौरान अध्यापकों की मांग पर स्कूल के प्राइमरी विंग के लिए के लिए नए भवन निर्माण की घोषणा भी की। सीएम कहा कि सरकार का उद्देश्य शिक्षा को जमीनी स्तर से मजबूत करना है और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण देना प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने बच्चों के साथ संवाद भी किया और शिक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए।
संजू चौधरी

