-
Advertisement
सड़क के बीचो-बीच Scooter खड़ा कर बंदे ने कर दिया ऐसा काम,Video हो रहा वायरल
Viral Video : इंटरनेट पर कब आपको कुछ अलग हटकर देखने को मिल जाए कोई पता नहीं, कई मर्तबा हैरान कर देने वाली चीजें दिनभर देखने को मिलती रहती है। इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो खूब चर्चा में है। वीडियो ही ऐसा है,उसकी चर्चा हुए बिना रह ही नहीं सकती। दरअसल इस बार जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क के बीचों-बीच अपने स्कूटर पर आराम से सो रहा है। मामला विजयवाड़ा के श्रीनगर कॉलोनी इलाके का बताया जा रहा है।
https://twitter.com/i/status/1935227192839127203
वायरल वीडियो में दिनदहाड़े एक शख्स अपने दोपहिया वाहन की फुटबोर्ड पर बैठकर झपकी लेता दिखाई दे रहा है। व्यक्ति ने स्कूटर (Scooter) को बीच सड़क पर खड़ा किया है, चप्पलें दूर फेंक दी हैं और खुद आंखें मूंदकर सो गया है। आसपास से (Mini Truck) मिनी ट्रक, ऑटो रिक्शा और बाइक गुजर रही हैं, लेकिन उसे किसी बात की परवाह नहीं है। वीडियो तेलुगु स्क्राइब नामक एक स्थानीय न्यूज पोर्टल द्वारा शेयर किया गया, जिसके बाद यह वायरल हो गया।
नशे में था या थका हुआ पता नहीं
यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह नशे में था या फिर बेहद थका हुआ। यह प्रैंक वीडियो भी हो सकता है लेकिन हिमाचल अभी अभी इस खबर की सत्यता की पुष्टि व समर्थन नहीं करता है। यह खबर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल (Viral Video) होने के आधार पर बनाई गई हे।
-पंकज शर्मा

