-
Advertisement
लाहुल के जाहलमा नाला में आई बाढ़, काला पानी देखकर सहमे लोग – देखें वीडियो
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में मानसून की एंट्री हो गई है और जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी बीच लाहुल स्पीति के उदयपुर उपमंडल के जाहलमा नाले में बाढ़ आने से काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है बुधवार को पहाड़ी से ग्लेशियर टूटा था। इस कारण नाले में लिंडूर गांव से कुछ दूरी पर नाले का प्रवाह रुक गया था। इससे यहां झील बन गई थी।
सिंचाई कूहलों को काफी नुकसान पहुंचा
शुक्रवार को तेज धूप के बीच नाले में पीछे से पानी का बहाव अधिक हो गया। इससे अचानक झील टूट गई। इससे नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से तलजोन, कोठी, फूड़ा, जाहलमा और हालिंग गांव के लोगों की सिंचाई कूहलों को काफी नुकसान पहुंचा है।बाढ़ के कारण नाले में पाइपों के साथ साथ पेड़ भी बहकर आए हैं। इससे लोगों में भय का माहौल है। प्रशासन ने भी जाहलमा नाला में आई बाढ़ को लेकर क्षेत्र में लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।
बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
हालांकि मौसम की ओर से ओर से 22 जून के लिए 7 जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम के देखते हुएअ स्थानीय लोगों सहित टूरिस्ट को जलभराव वाली जगह से दूर रहने, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों और नदी नालों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है। भारी बारिश के बाद अचानक नदियों का जल स्तर बढ़ सकता है। लैंडस्लाइड की घटनाएं पेश आ सकती हैं।
तुलसी

